खनन अभियंत्रण के अंकुर को मिला मिस्टर इंजीनियर का ताज
बीआईटी सिंदरी माॅडल क्लब द्वारा आयोजित टेक्नो फेस्ट संधान-18 में खनन अभियंत्रण ब्रांच के अंकुर श्रीवास्तव को मिस्टर इंजीनियर का ताज से नवाजा गया।
संधान का बहुप्रतिक्षित इवेंट मिस्टर इंजीनियर के लिए अंकुर श्रीवास्तव के नाम की घोषणा होते ही देशपांडे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके पूर्व इंटर काॅलेज और इंटर विद्यालय स्तरीय तकनीकी माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता माॅडेक्स में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं का अद्भुत प्रदर्शन किया। अंतर काॅलेज तकनीकी क्विज प्रतियोगिता साइंटिका में बीआईटी सिंदरी, एनआईटी जमशेदपुर, जीईसी दुमका और आरवीएस जमशेदपुर के छात्रों ने अपनी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
रोबोटिक्स में डेड या एलाइव, कैरेमल वोट, रोबोटिक्स वार-कुरुक्षेत्र, और ऑटोनोमस रोबोटिक्स में दो दर्जन से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपने-अपने रोवोटिक्स के क्षमताओं का प्रदर्शन किया। बीआईटी सिंदरी, आरवीएस जमशेदपुर, एनआइटी जमशेदपुर इंजीनियरिंग कॉलेज आसनसोल, जीईसी दुमका के छात्रों द्वारा सौ से ज्यादा तकनीकी पेपर प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर मेजर वंदना शर्मा ने फ्यूचर गोल पर व्याख्यान देते हुए कारगिल युद्ध के संस्मरण को याद किया और कहा कि युवा पीढ़ी को कारगिल युद्ध की विभीषिका से सीख लेकर जीवन में मुसीबतों से डट कर सामना करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही साथ अपने जीवन के सपनों को वास्तविक उड़ान से हकीकत में बदलने का प्रयास करना चाहिए।
माॅडल क्लब में आयोजित टेक्नो फेस्ट संधान-18 में माॅडल दिखते छात्र।