सामाजिक कार्यकर्ता ने भुक्तभोगी की मदद की
सिंदरी. सामाजिक कार्यकर्ता अंबुज मंडल ने बुधवार को सीमा टांड़ बस्ती निवासी जुनपुकी देवी को आर्थिक सहयोग करते हुए साड़ी, कंबल, चावल, बच्चों के किताब, कॉपी, स्कूल ड्रेस दी। साथ ही पूरी तरह जल चुके खपरैल के घर को ढंकने के लिए तिरपाल देने का आश्वासन दिया। बताते चलें की मंगलवार की शाम को जुनपुकी देवी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण नकदी सहित पासबुक, राशनकार्ड, आधार कार्ड, अन्य कागजात आदि सामग्री जल गई थी। भुक्तभोगी बेहद ही गरीब परिवार है।