बीआईटी में लघु उद्योगियों का मिलन समारोह आयोजित
झारखंड की सर्वोच्च तकनीकी संस्थान बीआईटी सिंदरी में लघु उद्योगियों के मिलन समारोह 2018 का आयोजन किया गया। स्टार्ट अप सेल बीआईटी सिंदरी ने इसका आयोजन करवाया। उद्यमियों की इस सभा में मुख्य अतिथि धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, एनआईटी वारंगल से इंजीनियर ने अपने विचार और अनुभव सबसे साझा की। समारोह का उद्घाटन डायरेक्टर डीके सिंह ने किया। को-ऑर्डिनेटर, स्टार्ट अप सेल डॉ प्रकाश कुमार ने कहा कि हमारा कॉलेज अपने कर्म, विद्यार्थियों के विकास में प्रतिबद्ध है। डायरेक्टर ने कहा कि 21वीं सदी के विद्यार्थी अलग हैं। उन्होंने कहा कि वे जॉब क्रिएटर बने जॉब सीकर नहीं। डॉ. जी कुमार ने कहा कि बीआईटी के छात्र किसी से कम नही हैं। उन्हें बस ज़रूरत है सही मार्गदर्शन की। अतिथियों में सौरव कुमार, सीइओ टोटल वेस्ट सल्यूशन, रवि सिंह चौधरी फाउंडर कृषि उत्थान, सौरव चौधरी सीईओ लेमणित, आक्विब हुसैन आदि मौजूद थे।
बीआईटी सिंदरी में मिलन समारोह में उपस्थित छात्रगण।