शिव चर्चा समिति को मिला साउंड सिस्टम
सिंदरी|जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य इंद्रजीत महतो ने रविवार को परसबनिया पंचायत के ओरभिट्ठा गांव की शिव चर्चा समिति को साउंड सिस्टम प्रदान किया। साउंड सिस्टम पाकर महिलाओं ने खुशी व्यक्त किया। शिव चर्चा समिति की पिंकी देवी, नीलम देवी, सुंदरी देवी, बुलबुल देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी आदि महिलाओं ने साउंड सिस्टम को प्राप्त किया।