सिंदरी | सिंदरी और उसके आसपास के गांवों के मजदूर और किसान की वर्तमान समस्या के सवाल को लेकर ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी (सीटू), किसान सभा व किसान संग्राम समिति का संयुक्त रूप से मजदूर-किसान सम्मेलन सिंदरी कल्याण केन्द्र के सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्य वक्ता सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके बख्शी ने कहा कि सिंदरी के मजदूर, किसान और एफसीआई के विस्थापितों की मुख्य समस्या बेरोजगारी है। हम प्रधानमंत्री की 25 मई को सिंदरी आगमन का स्वागत करते हैं। हम सिंदरी के मजदूर, किसान एवं बेरोजगारों की समस्या को उपायुक्त के माध्यम से एक मांग पत्र के रूप मे प्रधानमंत्री को देंगे। किसान संग्राम समिति के नेता पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि सिंदरी के बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिलना चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता काली सेन गुप्ता ने की। मौके पर सीपीएम के जिला सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, शिव सिंह, विकास ठाकुर, गौतम प्रसाद, संतोष महतो, विश्वजीत, गणेश, सुंदर, श्यामापद, सुबल, निताई आदि थे।