सिंदरी गुरुद्वारा के व्यवसायीकरण किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुद्वारा बचाओ समिति सिंदरी के अध्यक्ष कमलजीत राज उर्फ काके के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम बाहों पर काली पट्टी बांधकर मौन कैंडल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सिंदरी गुरद्वारा के मुख्य द्वार के समीप से निकल कर शहरपुरा बाजार का भ्रमन करते हुए ट्रैकर स्टैंड, वीर कुंवर सिंह चौक, साईं मंदिर, अांबेडकर चौक रोहरबांध होते हुए सिंदरी थाना पहुंचा। यहां पर सिंदरी थाना को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही धार्मिक स्थल का व्यवसायीकरण पर रोक लगाने की मांग की गई। जुलूस में सरदार करतार सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, जीतू सिंह, रंजीत राय, राकेश राय, टिंकू घोष, अश्विनी राज, राहुल सिंह, बबलू महतो आदि थे। सिन्दरी गुरुद्वारा समिति के प्रधान बलबिन्दर सिंह बिट्टू से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।
सिन्दरी में सिख समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च।