पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएम को काला झंडा दिखाए जाने का खंडन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंदरी|हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड द्वारा सिंदरी में स्थापित किए जाने वाले नए उर्वरक कारखाना की आधारशिला रखने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को सिंदरी आ रहे हैं। यह सिंदरी ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। और हम युवा अपने प्रधानमंत्री का हृदय से स्वागत करेंगे। उक्त बातें युवा बेरोजगार मंच सिंदरी के रामू मंडल ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा की युवा बेरोजगार मंच गैर राजनीतिक संगठन है। इसे बदनाम करने के लिए अफवाह फैलाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाया जाएग। इस अफवाह का हम खंडन करते हैं। साथ ही यह भी घोषणा करते हैं की किसी भी अन्य संस्थाओं द्वारा वैसा कुछ करने का प्रयास किया गया तो हम सब उसकी पूरी तरह से उपेक्षा करेंगे। मौके पर नृपेन्द्र झा, सोनू सिंह, विक्की पंडित, पम्मी कुमार, राहुल सिंह, नीरज कुमार, प्रदीप पासवान, पिंटू कुमार आदि थे।

खबरें और भी हैं...