पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार सिर्फ लोक लुभावन घोषणा कर रही: बबलू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंदरी स्थित टासरा डीएवी विद्यालय में मार्क्सवादी युवा मोर्चा की बैठक रविवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से मासस नेता बबलू महतो ने कहा कि सिंदरी में जो औद्योगीकरण की शुरुआत हो रही है। यह हम सबों के लिए स्वागत योग्य है। हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ युवाओं के मन में जो शंका है। इस औद्योगीकरण से हमें रोजगार के कितने अवसर प्राप्त होंगे। इसके संबंध में स्पष्ट होने की जरूरत है। सरकार की नीयत यदि हम लोग देखे तो सरकार सिर्फ लोक-लुभावन घोषणा कर रही है। मोदी जी ने दो करोड़ रुपए लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात की थी। सब लोग देख रहे हैं कि कितने को रोजगार मिल रहा है। 29 मई 2018 को एफसीआई एवं हर्ल सिंदरी कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। बैठक को अरुण महतो, छोटन चटर्जी, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, राजीव मुखर्जी, जीतू सिंह, गौतम धीवर आदि ने संबोधित किया।

वार्ड 53 में नई कमेटी गठित

सभा के अंत में मार्क्सवादी युवा मोर्चा सिंदरी के वार्ड संख्या 53 की कमेटी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से दरोगा सिंह अध्यक्ष, गौतम धीवर कार्यकारी अध्यक्ष, लाला धीवर सचिव, कपिल सिंह संयुक्त सचिव, वीरेंद्र सिंह, करण महतो, नागेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, सुदन सिंह, श्रवण सिंह, जीतेंद्र सिंह सह सचिव, कार्तिक दे, भगत सिंह, सतीश सिंह संगठन सचिव, अमित सिंह, उत्तम मंडल कोषाध्यक्ष सहित 31 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति बनाई गई।

खबरें और भी हैं...