पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पुनर्वास को लेकर एफसीआईएल में धरना प्रदर्शन, आंदोलन की धमकी

पुनर्वास को लेकर एफसीआईएल में धरना- प्रदर्शन, आंदोलन की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड बचाओ संग्राम समिति द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सिंदरी स्थित हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड(हर्ल) एवं एफसीआईएल सिंदरी यूनिट प्रशासनिक भवन के समक्ष पुनर्वास एवं रोजगार के मुख्य मुद्दों को लेकर सांकेतिक धरना- प्रदर्शन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य अशोक सिंह मौजूद थे।

धरना- प्रदर्शन में महिलाएं भी भारी संख्या में मौजूद थी। डोमगढ़ क्षेत्र के बसे बसाये लोगों को विस्थापित किये जाने की योजना का जमकर विरोध किया गया। विदेशी सिंह की अध्यक्षता में सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने कहा की सेल के टासरा प्रोजेक्ट के कारण डोमगढ़ वासियों को विस्थापित करने की योजना का हमें डटकर विरोध करना है और जिन आवासों में जो भी रह रहे हैं, उस आवास को खाली नहीं करना है। पुराने बंद खाद कारखाने में एमटीसी कंपनी द्वारा स्क्रैप कटिंग के कार्यों में स्थानीय बेरोजगारों को अनिवार्य रूप से काम देना होगा।

उन्होंने हर्ल, एफसीआई एवं एमटीसी कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा की 15 दिनों के अंदर यह सार्वजनिक किया जाय की स्क्रैप कटिंग के लिए किस योग्यता वाले लोगों को काम पर रखना है। प्रबंधन अगर ऐसा नहीं करती है तो झारखंड बचाओ संग्राम समिति के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया जाएगा ताकि जिला प्रशासन संज्ञान ले। उन्होंने ने कहा कि वे राजनीति नहीं सेवा सहयोग के लिए आये हैं।

धरना पर बैठे आंदोलनकारी।

किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे आवास

भास्कर न्यूज|सिंदरी

संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा की संघर्ष के बल पर जीत हासिल करने का हमारा इतिहास रहा है। पुनर्वास एवं रोजगार की लड़ाई में भी हम सफल होंगे। डोमगढ़ वासी धीरज सिंह ने कहा कि हमलोग किसी भी कीमत पर आवास खाली नहीं करेंगे, जबतक की पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हो जाती है। सचिव राजू पाण्डेय ने संग्राम समिति द्वारा जन हित में किये कार्यों की जानकारी देते हुए कहा की पुनर्वास एवं रोजगार जबतक नहीं हो जाता है तब तक समिति संघर्ष के रास्ते पर रहेगी। नरेन्द्र कुमार शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, कमलदेव सिंह,खिरनी के मुखिया मनोज हाड़ी, धीरज सिंह, रंजय सिंह, मो कामरान,उमाशंकर सिंह, श्रीमती गंगा, राहुल सिंह,छवि दत्ता, सुनीता सिंह आदि ने भी सं‍बोधित किया। कार्यक्रम में सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक कुमार दीपू, वीएसएस एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह, अली अहमद खान, सुमित पाण्डेय, रास बिहारी सिंह, सुमन चौधरी, वशिष्ठ नारायण सिंह आदि भी थे।

खबरें और भी हैं...