सिंघाना | भारत भारती संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सिंघाना निवासी परमेश्वरदयाल शर्मा को दिल्ली में नारद अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड इंडिया स्पोर्ट्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता के सानिध्य में रोहिणी दिल्ली के भगतजी हालमें आयोजित समारोह में दिया गया। शर्मा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र, शॉल और संस्था का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।