पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भैसावता खुर्द में टैक्टर ट्राॅली से टकराई जीप, आठ घायल तीन को झुंझुनूं रैफर किया

भैसावता खुर्द में टैक्टर-ट्राॅली से टकराई जीप, आठ घायल तीन को झुंझुनूं रैफर किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैसावता खुर्द में मंगलवार देर शाम को एक कमांडर जीप टैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में जीप में सवार आठ जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सिंघाना के आठ युवक जीप में सवार होकर चिड़ावा से सिंघाना की ओर आ रहे थे, भैसावता खुर्द के अटल सेवा केंद्र के सामने अचानक ट्रैक्टर आने से जीप का संतुलन बिगड गया। जीप ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में ढाणी पिठौला निवासी रितेश यादव व कपिल, गुजरवास निवासी मिंटू यादव, सिंघाना निवासी रविकांत, खानपुर निवासी सत्यवान सहित तीन अन्य युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को 108 एंबुलेंस चालक नरेश कुमार व ईएमटी मुकेश बादल उन्हें सिंघाना के राजकीय अस्पताल लेकर आए। डॉ. सिद्वार्थ तंवर की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद रितेश, रविकांत, सत्यवान को झुंझुनूं रैफर कर दिया। अन्य घायलों का सिंघाना में ही उपचार चल रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक टै्रक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर एएसआई ओमप्रकाश यादव मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...