सिंघाना | एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के छह जनों के खिलाफ नामजद दहेज प्रताड़ना व मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज करवाया है। एचसी सत्यवीर सिंह ने बताया कि भैसावता खुर्द निवासी रिमझिम ने इस्तगासे जरिए रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 14 मई 2011 में गौरीर निवासी रणवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपए व कार की मांग को लेकर परेशान करने लगे। 14 अगस्त 2016 को पति रणवीर, ससुर रामोतार, सास संतोष देवी, ननद सुमन, निर्मला, सविता व ननदोई चौधरी नांगल हरियाणा निवासी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति रणवीर उसको रात में भैसावता खुर्द उसके पीहर में घर के बाहर छोड़कर चला गया।