झुंझुनूं | सिंघाना के जल मित्र केके चौधरी ने वार्ड नौ के माेहल्ला पिठोला में पिछले कई वर्षों से सड़क पर बेकार बह रहे पानी का यह नजारा अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किया है। उन्होंने बताया कि इस रोड पर करीब छह सौ मीटर तक पानी एक ओर बेकार बह रहा है तो दूसरी ओर आवागमन में परेशानी का कारण भी बना हुआ है। यह पानी इलाके के घरों से खुले पाइप और वेस्ट के साथ आता है। सड़क के किनारों पर नालियां भी नहीं बनी हुई हैं। चौधरी ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन चार साल से किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
सिंघाना के वार्ड नौ स्थित मोहल्ला पिठोला में सड़क पर बह रहा पानी।