पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डाकसेवकों की दूसरे दिन भी हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | डाक सेवक संघ बीएमएस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर डाककर्मियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। क्षेत्र में डाक व्यवस्था पूर्णतया ठप रही। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के सभी डाकघर बंद रहे। डाकघर के बाहर ग्रामीण डाककर्मियों ने अपनी एक सूत्री मांग कमलेश चंद्रा कमेटी रिपोर्ट लागू करवाने के लिए नारे लगाए। गौरीर, दूधवा, ठाठवाड़ी, ढोसी, मांदरी, रवां, शिमला, पपुरना, पौंख, समसपुर, सिंघाना, पचेरी, त्योंदा, आदि शाखा डाकघरों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। धरने पर मुरारीलाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सीताराम शर्मा, सुमेर सिंह, बुद्धराम शर्मा, बाबूलाल, रामनिवास गुर्जर, ओमप्रकाश आदि थे।

खबरें और भी हैं...