एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। डीएसपी आहद खान ने बताया कि युवती ने विक्रम खटीक व उसके ममेरे भाई सिंघाना निवासी नितिन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने शुक्रवार को विक्रम खटीक को गिरफ्तार कर लिया है।