पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • समारोह में ब्राह्मण समाज के 45 युवाओं का सम्मान

समारोह में ब्राह्मण समाज के 45 युवाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के नरेश कन्या पीजी महाविद्यालय परिसर में बुहाना ब्लॉक के ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग के राज्यमंत्री एसडी शर्मा। नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, चिड़ावा डीएसपी सौरव तिवाड़ी व बुहाना तहसीलदार श्यामसुंदर शर्मा, जीएचपी ग्रुप के चेयरमैन दीक्षांत शर्मा, चिड़ावा पालिका चेयरमैन मधु शर्मा, ललित मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष, लोकेंद्र शर्मा राष्ट्रीय सचिव ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा के प्रदेशाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने की। परशुराम की प्रतिमा के आगे दीप जला कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों ने समारोह में सत्र 2016-17 में 10वीं, 12वीं व बीए, एमए की कक्षाओं में 70 या 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बुहाना ब्लॉक ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सियाराम शर्मा, संस्था निदेशक सुरेश पांडे, कैलाश पांडे, नरेश शर्मा तातीजा व ब्रह्मप्रकाश शास्त्री महराणा ने समारोह में आए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पंकज शर्मा को जिला ब्राह्मण महासभा युवा मोर्चा का अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया।

देवस्थान राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने ब्राह्मण समाज में जन्म लिया है वो अपने आप को समझे की उसने पिछले जन्म में बहुत पुण्य का काम किया है। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट होकर समाज के लिए काम करेगे तो ही समाज का भला होने की बात कही। उन्होंने समाज के युवाओं को कहा कि व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा व प्रशासनिक विभागों में मेहनत करके सफलता प्राप्त करके समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया जा सकता है। समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकाॅर्ड व प्रदेश के राज्यपाल से सम्मानित होने वाली चिड़ावा निवासी वंशिका शर्मा ने 15 अंकों के पहाड़े को बोर्ड पर 48 सैकंड में लिख कर अतिथियों का मनमोह लिया। वंशिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन संस्था सचिव ईश्वरसिंह पांडे ने किया। इस मौके पर गोपाल शर्मा खेतड़ी, ब्रह्मप्रकाश शास्त्री महराणा, संदीप शास्त्री, नरेंद्र शर्मा मुरादपुर, जयप्रकाश पांडे जसरापुर, सुभाष शर्मा चिड़ावा, विकास पारीक खेतड़ीनगर, राजेश शर्मा, विजय चक्रपाणि, प्रदीप शर्मा भैसावता, सुभाष शर्मा, रामधारी शर्मा, रामानंद शर्मा शिमला, ओमप्रकाश पांडे, शंभुदयाल शर्मा सैदपुर, मनीष पांडे, डेलीगेट विनोद शर्मा माकड़ो, पवन पांडे आदि मौजूद थे।

सिंघाना. ब्राह्मण समाज सम्मान समारोह में छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...