कुठानिया में फायरिंग का आरोपी 3 दिन के रिमांड पर
सिंघाना | कुठानिया में शराब की दुकान पर फायरिंग के आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। थानाधिकारी सतपाल यादव ने बताया कि अारोपी जैता की ढाणी तन देवता निवासी हंसराम उर्फ हंसा को मंगलवार शाम खेतड़ी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। आरोपी को बुधवार को बुहाना कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी देवता सरपंच से पांच लाख की फिरौती मांगने के मामले में खेतड़ी जेल में बंद था।