पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • दो महीने से लाइन में लीकेज, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

दो महीने से लाइन में लीकेज, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा. फतेहपुर बाइपास की मुख्य सड़क पर व्यर्थ बहता पानी।

भास्कर न्यूज | मंडावा

जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण फतेहपुर बाइपास पर पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले दो माह से जलदाय विभाग की पानी सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन टूटी होने से पानी की सप्लाई के दौरान फव्वारे की तरह सैकड़ों लीटर पीने का पानी व्यर्थ में बह जाता है। लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार जल बचाओ अभियान चला रखा है, दूसरी ओर यहां के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही के चलते पीने का पानी व्यर्थ बह जाता है। गर्मी के मौसम में घरों में पानी की सप्लाई कम होती है। दैनिक भास्कर के जल मित्र शिवभगवान सोनी ने इस संबंध में जलदाय विभाग को सूचित किया है। उन्होंने कहा कि विभाग की जिम्मेदारी है कि जहां भी लीकेज से पानी बेकार बहता दिखे तो इसे तत्काल दुरुस्त करें।

इधर, महिलाओं ने पानी के लिए स्टेट हाईवे को जाम किया

खेतड़ी | पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने बुधवार को न्यायालय के सामने स्टेट हाईवे 13 पर जाम लगा दिया। पत्थर डालकर सड़क पर बैठ गई। सड़क पर जाम लगने से खेतड़ी-सिंघाना मार्ग बंद हो गया और करीब आधा घंटा तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पौने दस बजे सड़क पर पत्थर डालकर बैठी महिलाओं को थानाधिकारी हरदयालसिंह यादव ने समझाकर रास्ता चालू करवाया। थानाधिकारी ने महिलाओं को उपखंड कार्यालय खेतड़ी में एसडीएम से अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाने के लिए कहा। वार्ड 20 एवं कोलिहान नगर की सैकड़ों महिलाएं बस में बैठकर उपखंड कार्यालय आई, लेकिन अधिकारी नहीं मिलने से उनकी समस्या की सुनवाई नहीं हुई।

खेतड़ी. पानी की समस्या को लेकर जाम लगाती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...