खेतड़ी नगर में बाइक चोर गिरफ्तार
खेतड़ी नगर | सिंघाना बाइपास सर्किल पर करीब 10 दिन पहले बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को नीमकाथाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने बताया कि खरकड़ा के सीताराम ने चोरी की रिपोर्ट दी थी। चाचावाली ढाणी तन पपुरना के धर्मपाल सैनी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया।