सिंगोली | नगर के शासकीय कॉलेज में नए संकाय शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम अतिरिक्त शिक्षक बी.एस भूरिया को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि पांच वर्ष से कॉलेज का संचालन हो रहा है। यहां सिर्फ बीए की कक्षाएं ही लग रही है। 300 विद्यार्थी स्नातक के बाद आगे की पढ़ाई के लिए पीजी कॉलेज जा रहे हैं। या फिर बीच में ही पढ़ाई छोड़ना पड़ रही है। इसको देखते हुए कॉलेज को स्नातकोत्तर करने तथा कॉमर्स, बीएससी संकाय भ्ज्ञी शामिल किए है ताकि क्षेत्र के करीब 700 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने की सुविधा मिल सकें। परिषद के राकेश जोशी ने बताया मांगे पूरी नहीं होने पर छात्र हित में परिषद द्वारा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन का वाचन छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्या सोनी ने किया।