पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमावस्या पर चारभुजा मंदिर में उमड़े भक्त

अमावस्या पर चारभुजा मंदिर में उमड़े भक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सिंगोली चारभुजा

अमावस्या पर सोमवार को सिंगोली चारभुजा में जिले सहित मध्यप्रदेश, हाड़ौती व ऊपरमाल क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर पुजारी शिवनारायण पाराशर ने बताया कि चारभुजानाथ का पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार किया। सूर्योदय के साथ आरती कर दूध, चावल, केसर, सूखे मेवे से निर्मित मोहन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मेले में महिलाओं ने खरीदारी की। मंदिर के कार्यवाहक व्यवस्थापक अर्जुन सिंह सौलंकी व मंदिर भंडारी व्यवस्था में जुटे रहे।

खबरें और भी हैं...