पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशासन की तर्ज पर लगेंगे पाराशर महासभा आपके द्वार शिविर

प्रशासन की तर्ज पर लगेंगे पाराशर महासभा आपके द्वार शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सिंगोली चारभुजा

अखिल भारतीय पाराशर ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को निवाई (टोंक) में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण पाराशर ने अध्यक्षता की।

उन्होंने घोषणा की कि समाज में विवाह संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए एक कार्यालय और पाराशर हैल्पलाइन बनाई जाएगी। प्रशासन की तर्ज पर ‘महासभा आपके द्वार’ अभियान चलाएंगे। इसका संयोजक महेशचरण मुंडवा को बनाया। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2018 को महर्षि वेदव्यास जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इससे पहले बैठक में सांवलियाजी (चित्तौड़गढ़) में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए खर्च का अनुमोदन किया गया। तिमाही कार्य योजना बनाई गई। महासभा के महामंत्री दीपक एसएल पाराशर जीणमाता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें जीणमाता सम्मेलन, मातृकुंडिया में वेद व्यास आश्रम का शिलान्यास, डोली भूमि मामले में ज्ञापन, सुकृत न्यास और पाराशर पुंज तथा महासभा के लिए आजीवन सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। बैठक में नहनुलाल पाराशर शिवाड़, रामेश्वर दयाल पाराशर राजगढ़, कैलाश शर्मा (श्रमफल) इंदौर, हरिश्चंद्र पाराशर पचेवर, रमेशचंद्र पाराशर मंदसौर, संस्थापक सदस्य गिरधर पाराशर इंदौर ने विचार व्यक्त किए।

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमन पाराशर, राष्ट्रीय सचिव नानालाल पाराशर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमकेश पाराशर, पुरुषोत्तम पटवा, नेमीचंद पाराशर सहित अनेक समाजजन मौजूद थे।

पाराशर राष्ट्रीय महासभा की बैठक में घोषणा- वैवाहिक समस्याओं के समाधान के लिए बनाई जाएगी पाराशर हैल्पलाइन

अखिल भारतीय पाराशर ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

पाराशर एजुकेशन फाउंडेशन का कराया पंजीयन ... बैठक में पाराशर एजुकेशन फाउंडेशन (पाएफा) के सचिव इंदौर के अशोक पाराशर ने बताया कि समाज में शिक्षा का स्तर सुधारने, प्रतिभावान छात्रों की सहायता करने के मकसद से महासभा का प्रकल्प ‘पाएफा’ संकल्पित हैं। इसका पंजीयन हो चुका है और बैंक खाता भी खुलवा दिया है।

खबरें और भी हैं...