सिंगोली चारभुजा | भागवत कथा एक पुराण नहीं, बल्कि हिंदू समाज के लिए एक सीख है। परमात्मा द्वारा आमजन के उद्घार के लिए समय-समय पर लिए गए अवतार तथा इन अवतारों द्वारा दी गई सीख हमें भगवान की भक्ति की ओर अग्रसर करती है। मानव को भगवान के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह बात शुक्रवार को सिंगोली श्याम मंदिर में सिंगोली श्याम परिवार की ओर से आयोजित भागवत कथा के पहले दिन पंडित बाल व्यास कार्तिक कृष्ण महाराज ने कही। कथा शुभारंभ पर सिंगोली श्याम मंदिर से बैंडबाजों के साथ भागवत पुराण के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कथा के पहले दिन गणेश वंदना, भागवत पुराण पूजन के बाद संत पूजन हुआ। कथा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।