भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 18 से
सिंगोली चारभुजा | सिंगोली श्याम में 18 मई से सिंगोली श्याम परिवार के तत्वावधान में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव की शुरुआत होगी। वृंदावन धाम के पंडित बाल व्यास कार्तिक कृष्ण संगीतमय कथा का वाचन करेंगे। मंदिर के कार्यवाहक व्यवस्थापक अर्जुन सिंह सौलंकी ने बताया कि सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा होगी। 24 मई को पूर्णाहुति होगी।