रैली निकाली, बुजुर्गों का सम्मान किया
सिंगोट | चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे। विधायक योगिता नवल सिंह बोरकर स्पेशल 11 के साथ पाडल्या पंचायत पहुंचीं। जिला पंचायत अध्यक्ष हसीना बाई बाबूलाल भाटे और मंडल अध्यक्ष राजेश पाटीदार गुड़ीखेड़ा पहुंचे। जिला महामंत्री मुकेश तनवे सराय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन पटेल, जितेंद्र भाटे गोलखेड़ा, सेमलिया और अमित यादव बलवाड़ा पंचायत पहुंचे। स्पेशल 11 टीम को बैच लगाए गए। इस दौरान राजेंद्र सिंह बैस, रितेश यादव, अखिलेश बरोले, मुकेश कपूर, विपुल जैन, सुरेश सोलंकी, विपिन यादव, धर्मेंद्र पटेल मौजूद थे।