तीर्थ यात्रा से लौटे बुजुर्गों का सम्मान किया
सिंगोट | चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत स्पेशल 11 के सदस्यों ने ग्राम पंचायत बलवाड़ा में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा से लौटे वरिष्ठजन का सम्मान किया। उन्हें बैच और तिलक लगाने के साथ पार्टी का झंडा दिया गया। इस दौरान प्रभारी अमित यादव, आईटी सेल के जिला कार्यसमिति सदस्य महेश यादव, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री सुभाष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता औ ग्रामीण मौजूद थे।