बाबा साहब का जीवन संघर्ष में बीता: रामेश्वर
सीपत | अंबेडकर सेवा मंच और युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में सीपत बस स्टैंड में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। संचालन कर रहे पूर्व विधायक इंजीनियर रामेश्वर खरे ने कहा कि बाबा साहब ने संघर्ष में अपना पूरा जीवन झोंक दिया। देश को आगे लाने में दलितों के मसीहा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में संतोष साहू, शेखर गुप्ता, एसपी केशर, डॉ. एसके शर्मा, जकांछ नेता मनोज खरे, बिसाहूराम सूर्यवंशी, ओमप्रकाश खरे, द्वारिका खरे, छेदीलाल खरे, सिद्वार्थ खरे, वीरेंद्र खरे, देवेंद्र सुनहरे, तखतराम, अयोध्या प्रसाद भारद्वाज, अशोक टेंगवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेलतरा से सिद्धार्थ खरे के नेतृत्व में सीपत पहुंची रैली का स्वागत हुआ।