पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिनों से एटीएम सें रुपए नहींं मिलने से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपत | पिछले दो-तीन दिनों से सीपत के मुख्य स्थान नवाडीह चौक व हंसा पेट्रोल पंप के समीप तथा एनटीपीसी सीपत के स्टेट बैंक का एटीएम में रुपए नहीं हैं। हंसा पेट्रोल पंप में एटीएम बंद होने के कारण लोग भटक रहे हैं। शादी विवाह का सीजन चल रहा है। इस समय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे नही होना नोट बंदी का समय की स्थिति को बयां कर रहा है। नवाडीह चौक पर जहां सैकड़ों व्यापारी काम करते हैं । वहां भी एटीएम का पैसा नहींं होने से ग्राहकों के मायूस होकर वापस लौटने से व्यापारी परेशान हैं। अक्षय तृतीया के दिन भी इन स्थानों पर पैसे की किल्लत के कारण गंभीर समस्या बनी रही। एटीएम में पैसा नही होने से व्यापार पर भी बुरा असर पड़ा। लोग पैसे की आस में कतारबद्ध खड़े रहे।

खबरें और भी हैं...