पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • प्यासे को पानी पिलाने की भावना से हुआ प्याऊ घर का शुभारंभ

प्यासे को पानी पिलाने की भावना से हुआ प्याऊ घर का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपत | शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा एनटीपीसी काॅलोनी मोड़ गेट के सामने गर्मी के दिनों में गुजर रहे राहगीरों को पानी पिलाने के लिए पूजा अर्चना कर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। सीपत शिवसेना के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि लोगों की सेवा करना एक पुण्य का कार्य है। नगर के कुछ युवा ऐसे ही सामाजिक सेवाओं में लगे हैं। गर्मी के दिनों में लोगों को प्यास के कारण पानी के लिए भटकना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो से अभिलेष यादव, प्रदीप पाण्डेय, चंद्रप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद नजीर, हिमांशु गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सतीश यादव, अमितपुर से अमित पाटनवार, ललित यादव, चंद्रहास साहू, नारायण साहू, विनोद यादव, कमल माल्या, रामशरण लास्कर, देवशंकर, लक्ष्मी यादव, मुकेश खरे, लवकुमार सहित ग्रामीण व सीपत प्रेस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...