हिंद एनर्जी ने कोल वासरी में 1 से 15 मई तक चलाया स्वच्छता अभियान
खम्हरिया| हिंद एनर्जी कोलबेनेफिकेशन हिंडाडिह सीपत में 15 दिनों से चल रहे स्वच्छता अभियान का मंगलवार को संपन्न हो गया। स्वच्छता अभियान के संपन्न होने पर हिंद एनर्जी के एजीएम रविन्द्र कुमार साहू ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश में स्वच्छता अिभयान को चलाया है। उसी तरह हिंद एनर्जी ने कोल वासरी में 1 मई से 15 मई तक स्वच्छता अभियान को चलाया गया। जहां चारों तरफ साफ सफाई व सड़कों पौधों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। कहाकि सभी कर्मचारी स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन संयत्र परिसर के मख्य द्वारा के बाहर कचरा पेड पौधा को साफ किया गया। अभियान में संयत्र के अिधकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। राजेश श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद की उपस्थिति में कार्य का आयोजन हुआ।