पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मस्तूरी विधायक का जनसंपर्क 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपत | क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में 18 अप्रैल से 18 जुलाई तक गांव-गांव जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान वे प्रत्येक ग्रामों में ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों व आम जनता से संपर्क कर उन्हें अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रयास से अवगत कराएंगे। साथ ही सरकार द्वारा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में की जा रही उपेक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। वे क्षेत्र में हो रहे निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी भी लेंगे। इस दौरान कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे। जनसंपर्क के दौरान जिला व ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारी, किसान, युवा व महिला कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र धीवर व प्रकाश तिवारी ने दी।

खबरें और भी हैं...