बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
सिराली| एक ओर गर्मी बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर विद्युत कंपनी द्वारा बिजली कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी ज्यादा खराब है। गांव में बिजली कटौती से ग्रामीणों को पेड़ों की छांव में दिन गुजारने पड़ रहे हैं। कटौती के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। उनका कहना है कंपनी कभी भी मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत कटौती कर रही है।