पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • अंजरूद रैयत में बनेंगे 25 पीएम आवास विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

अंजरूद रैयत में बनेंगे 25 पीएम आवास विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिराली। विधायक चौपाल लगाकर समस्या सुनते हुए।

सिराली| तहसील क्षेत्र के गांवों में रविवार को विधायक संजय शाह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अंजरूद रैयत में उन्होंने 25 प्रधानमंत्री आवास और चबूतरा निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। विधायक संजय शाह ने ग्रामीणों से रू-ब-रू होते हुए भीमपुरा, लाल्याचापड़, कड़ोलाराघौ समेत अन्य गांवों में चौपाल लगाई। कड़ोला में 2 लाख से टीन शेड, सांवरखेड़ा में पानी की समस्या दूर करने के लिए टैंकर, भीमपुरा में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा ग्रामीणों की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उनकी बिजली, पानी, सड़क समेत सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...