पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • अनियंत्रित होकर माचक नदी में ट्रक पलटा, 150 बोरी गेहूं भीगा

अनियंत्रित होकर माचक नदी में ट्रक पलटा, 150 बोरी गेहूं भीगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिराली/डगावाशंकर| समर्थन मूल्य पर खरीदे गेहूं का परिवहन करते समय रविवार काे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा शाम करीब 5 बजे रोलगांव के पास माचक नदी पर बने अस्थाई पुल पर हुआ। ट्रक करीब 360 बोरी गेहूं लेकर जा रहा था। तभी पलटने से बोरियां माचक नदी के पानी में गिर गईं। करीब 150 बोरी गेहूं गीला हो गया। इससे करीब 1.30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। साथ ही हादसे के कारण माचक नदी पर बनी अस्थाई सड़क से आवागमन बंद हो गया। इस कारण वाहनों को 9 किमी का फेर लगाकर आवागमन करना पड़ा। साथ ही ट्रक चालक गोला खान घायल हो गया। ग्रामीणों का कहना है तीन वर्षों से पुल के नहीं बनने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...