शुद्धि पत्र जारी, एसबीसी नहीं, एमबीसी पढ़ें
सिरोही | राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 2018 में गलती से एमबीसी की जगह एसबीसी अंकित हो गया है। आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में शुद्धि पत्र जारी कर अभ्यर्थियों की भ्रांतियों को दूर किया है। आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 20 विषयों में प्राध्यापक-स्कूल शिक्षा के पदों के लिए 13 अप्रेल को जारी विज्ञापन में वर्गवार वर्गीकरण तालिका भी जारी की गई।
इस तालिका में सहवन से एसबीसी अंकित हो गया है जिसको एमबीसी पढ़ा जाए। इस बावत आयोग की वेबसाइट पर शुद्धि पत्र जारी कर दिया गया है, जिसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.inपर कर सकते हैं।