सांसद देवजी पटेल आज रेवदर विस क्षेत्र के दौरे पर
सिरोही | जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल गुरुवार को रेवदर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस मौके सांसद पटेल विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जनसुनवाई करेंगे। सांसद पटेल 19 अप्रैल को सवेरे 10 बजे मंडार, 11 बजे वरमाण, दोपहर 12 बजे रेवदर, दोपहर 2 बजे मारोल, दोपहर 3 बजे भेरूगढ एवं शाम 4 बजे मकावल में जनसुनवाई करेंगे।