पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मटके से देखा शगुन, अच्छी बारिश के संकेत

मटके से देखा शगुन, अच्छी बारिश के संकेत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आने वाले साल को लेकर आखातीज पर लोग पारंपरिक तरीकों से शगुन देखते हैं। शहर के भाटकड़ा कॉलोनी में पानी से भरे मटके के घूमने की दिशा देखकर शगुन दिखा गया, जिसमें इस साल ज्येष्ठ माह में भारी बारिश का संकेत मिला है। शगुन देखने वाले भाटकड़ा निवासी हकमाराम माली ने बताया कि आखातीज पर वे हर साल पानी से भरे मटके पर बच्चे को बिठाकर शगुन देखते हैं। बुधवार को इस परंपरा का निर्वहन किया। सवेरे गणेश पूजन के बाद मटके का स्वच्छ पानी से भरा और उसका पूजन किया। गोबर से लिपाई करके उसके पर पाट रखा फिर गेहूं व चावल बिछाकर मटके को उसके ऊपर रखा। भूखे बच्चे को स्नान करवा कर मटके पर बिठाया और मंत्रोच्चार किया। बारिश के चारों माह के अनुसार शगुन देखा। जिसमें ज्येष्ठ माह में मटका तेजी से घूम गया, यानी बारिश अधिक होगी।

भाटकड़ा कॉलोनी में मटके पर बच्चे को बिठाकर शगुन देखा।

खबरें और भी हैं...