फोरलेन की सुरक्षा दीवार तोड़ नाले में गिरा ट्रक, चालक घायल
सिरोही. हादसे में सड़क किनारे गड्ढे में पलटा ट्रक। फोटो : भास्कर
भास्कर न्यूज | सिरोही
पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के फोरलेन मार्ग पर दो हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार वीरवाड़ा गांव के पास बुधवार सुबह 5.30 बजे फोरलेन पर निजी बस की टक्कर से टेंपो में रखे कूलर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद बस चालक वहां से रवाना हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। इधर, झाड़ोली के पास ट्रक सुरक्षा दीवार तोड़ने हुए नाले में जा गिरा हादसे में चालक घायल हो गया।