पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिरोही शहर में निकाली बाल विवाह रोकथाम जनचेतना रैली

सिरोही शहर में निकाली बाल विवाह रोकथाम जनचेतना रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अहिंसा सर्किल से बाल विवाह रोकथाम जनचेतना रैली निकाली गई। रैली को प्रवीण कुमार पूर्णकालीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीओ स्काउट एमआर वर्मा ने बताया कि बाल विवाह एक अभिशाप है। विवाह के लिए लड़कियों की उम्र 18 वर्ष लड़कों की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए और बाल विवाह से आर्थिक मानसिक शारीरिक एवं सामाजिक अवरुद्ध हो जाता है। इस मौके भंवर सिंह दीया, दिलीप कश्यप, भंवर सिंह परमार अंबेडकर छात्रावास अधीक्षक, लोकपाल बामणिया, कैलाश कुमार व नरेंद्र कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...