54 दिव्यांगों को वितरित किए अंग उपकरण
सिरोही | सर्व शिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सिरोही के तत्वावधान में जिले में चयनित विशेष आवश्यकता वाले 54 दिव्यांग बालक-बालिकाओं को उपकरण वितरित किए गए। सरकेएम स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कैलीपर्स, रोलेटर्स, ब्रेलकिट, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर स्मार्ट केन आदि का वितरण किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी सोहनसिंह ने कहा कि सरकार सबको पूर्ण अवसर देकर सामान्य मानव के समक्ष देखना चाहती है। इसलिए दिव्यांगों को इसका लाभ लेना चाहिए। प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण गर्ग ने कहा कि दिव्यांगों को कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका फायदा लेना चाहिए। एलिम्को कानपुर से आए डॉ. विक्रम कुमार एवं डॉ. आशीष कुमार पांडेय ने सभी बालकों के अभिभावकों को उपकरणों के संचालन की जानकारी दी।