पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में शीतल जल मंदिर का उद‌्घाटन

अस्पताल में शीतल जल मंदिर का उद‌्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया एवं सिरोही की स्थापना दिवस पर माली समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भामाशाह रघु माली देवड़ा के सौजन्य से नवनिर्मित जल मंदिर का लोकापर्ण बुधवार को मुख्य अतिथि कलेक्टर संदेश नायक, सभापति ताराराम माली, माली समाज वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष रघुभाई, माली समाज विकास समिति सुंधापर्वत अध्यक्ष शंकर सुंदेशा, पीएओ डॉ. दर्शन ग्रोवर व सारणेश्वर मानव सेवा समिति अध्यक्ष कांतिलाल माली ने फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम में रघु देवड़ा का सम्मान कलेक्टर संदेश नायक, सभापति ताराराम माली, शंकरभाई सुंदेशा व सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया। इस दौरान 12 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें श्रवण कुमार, हितेश माली, कमलेश कुमार, लक्ष्मण माली, दिनेश कुमार माली, भंवरलाल माली, किशन माली, भरत माली, अनिल कुमार, उमाशंकर शर्मा, मोहनलाल माली, मुकेश खंडेलवाल ने सार्वजनिक चिकित्सालय में रक्तदान किया गया। सोसायटी की ओर से रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके राजेश बारबर, संगीतकार प्रकाश माली एवं दिनेश माली ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पूर्व विधायक तारा भंडारी, डॉ. संजय गहलोत, समाजसेवी दलाराम माली, वरदीचंद माली, परेश रावल, वीरेंद्रसिंह सिंदल, वीरेंद्रसिंह चौहान, डायालाल माली, हीरालाल के माली, धनश्याम माली, छोगाराम माली, शंकर माली, रणछोड माली, राजू माली, मुन्नालाल मेंशन, गोपाल माली, प्रकाश बी. माली, भैराराम माली, भीमाराम माली, आदाराम माली, दलाराम माली, भूबाराम माली, छगनलाल माली, मगनलाल माली, मगन चिराग, गोपाराम माली, जयंतीलाल माली, एडवोकेट प्रकाश माली, हरिलाल माली, शांतीलाल सोलंकी, शंकर भबूताजी माली, बाबूलाल सोलंकी, पुखराज माली, दलपत माली, हीरालाल माली, हीरालाल, महेंद्र प्रजापत, छतराराम माली अध्यक्ष मंदिर कमेटी, नर्सिंग स्टॉफ समेत शहरवासी मौजूद थे। मंच संचालन मोहनलाल माली ने किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान

कार्यक्रम में सचिव भंवरलाल माली ने वेलफेयर सोसायटी के उद्देश्य एवं कार्यकलापों की जानकारी दी। कार्यक्रम में माली समाज के अतिरिक्त समाजों के लोगों ने भाग लिया। साथ ही माली समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में अतिथियों ने समाज सेवा के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया, जिसमें हार्डवैद्य वीराराम माली, लियो क्लब अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, योगशिक्षक भीख सिंह भाटी, छगनलाल हरिजन व नाथूसिंह सोलंकी शामिल है।

सिरोही. जिला अस्पताल में आधुनिक जल मंदिर का लोकार्पण करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...