पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम का जलाभिषेक, मंदिरों में हुए हवन

जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम का जलाभिषेक, मंदिरों में हुए हवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में भगवान परशुराम जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण सेवा संस्थान की ओर से अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। आबूरोड में विप्र समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। माउंट आबू में शोभायात्रा निकाली गई तथा मंडार में बाइक रैली निकाली गई।

जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण सेवा संस्थान की ओर से सिरोही के सभी अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किए गए। इसके बाद सारणेश्वर परशुराम चौक पर भगवान परशुराम को फूल माला अर्पण कर आरती की गई। इस मौके कमलेश दवे ने राज्य सरकार की ओर से भगवान परशुराम के जन्म दिन पर सार्वजनिक अवकाश करने और पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम के अध्याय को जोड़ने से ब्राह्मण समाज और ब्राह्मण सेवा संस्थान सिरोही की ओर से राज्य सरकार और मुख्यमंत्री वसुंधराराजे का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अंकित रावल, गोपी किशन त्रिवेदी, दयानंद पाठक, अरुण ओझा, भानुजा ओझा, खुशवंत त्रिवेदी, भगवती लाल ओझा, रामअवतार शर्मा, गिरीश रावल, विजय शर्मा, मृत्युंजय दवे, दिव्यांशु शर्मा समेत समाज के लोग मौजूद थे।

वासा गांव में भी मनाई परशुराम जयंती

रोहिड़ा | समीपवर्ती वासा गांव के जाबेश्वर महादेव मंदिर में विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके परशुराम भगवान का माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इस मौके विप्र फाउंडेशन संयोजक एवं उप प्रधान विनोद दवे, केतन ओझा, सुरेश पुरोहित, अनिल दवे, नेनाराम रावल, भरत त्रिवेदी, केतन त्रिवेदी, हितेश दवे समेत ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

सिरोही. भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित सभा में मौजूद समाज के लोग।

शिवगंज में भगवान परशुराम का अभिषेक हुआ, माउंट आबू में निकाली शोभायत्रा

शिवगंज | ब्राह्मण महासभा शिवगंज-सुमेरपुर की ओर से बुधवार को केरलेश्वर महादेव मंदिर शिवगंज में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। ब्राह्मण महासभा के सचिव महावीर दाधीच ने बताया कि मंदिर परिसर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम रखा गया, जिसमें महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहना कर आरती, पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में डॉ. रवि शर्मा ने समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित करने का संकल्प दिलाने का प्रस्ताव रखा। डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़े विप्र बंधुओं को स्नातक स्तर पर अध्ययन कराने व हिम्मत धनेरा ने न्यायिक कार्यों में निशुल्क सेवा प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके महेंद्र दवे, विजय जोशी, नगेंद्र व्यास, राजेंद्र व्यास, विजय शर्मा, मुकेश शर्मा, रमणीक त्रिवेदी, भरत श्रीमाली, रतन शर्मा, राजेश जोशी, रवि कांत रावल, राकेश श्रीमाली, नितेश दवे, निकेश कुमार, हार्दिक त्रिवेदी, दिनेशसिंह राजपुरोहित मौजूद थे।

माउंटआबू में निकाली शोभायात्रा

माउंट आबू | शहर में अर्बुदा ब्राह्यण समाज की ओर से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सभी ब्राह्यण समाज के सदस्यों ने भाग लिया। शोभायात्रा काली माता चौराहा से रवाना हुई, जो उपखंड कार्यालय, एमके चौराहा, अर्बुदा सर्किल, चाचा म्युजियम, बस स्टैंड होते हुए शक्ति माता मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद व्यास, अर्चना दवे पालिका उपाध्यक्ष समेत सुनील आचार्य, दीपक त्रिपाठी, त्रिलोक जानी व समाज के लोग मौजूद थे।

शिवगंज

माउंट आबू. परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में निकाली शोभायात्रा। फोटो : भास्कर

मंडार में ब्राह्मण समाज ने की सभा, पहली बार विप्र बंधुओं ने निकाली वाहन रैली

मंडार | कस्बे के लक्ष्मीजी मंदिर परिसर में बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों की ओर से मंदिर परिसर में परशुराम जयंती को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें वासाड़ गांव के गंगेश्वर महादेव धाम मंदिर के विजय योगी महाराज ने भाग लिया। इस मौके समाज की ओर से कस्बे में बाइक रैली निकाली गई।

आबूरोड | परशुराम जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को विप्र समाज की ओर से परशुराम भगवान के मंदिर पर ध्वजा व हवन अभिषेक का कार्यक्रम किया गया। गोपाल शर्मा ने बताया कि विप्र समाज की ओर से मनाए जा रहे 5 दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रमों में समाज के बालक बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा दमखम दिखाया। समाज के वेस्ट से बेस्ट बनाने की प्रतियोगिता में मालती शर्मा ने प्रथम, दूसरा स्थान शोभा जोशी ने बीना शर्मा, कमलेश शर्मा ने तीसरा स्थान संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

मंडार

आबूरोड

खबरें और भी हैं...