वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए भामाशाह, पानी की व्यवस्था की
सिरोही | पीएफए सिरोही वन विभाग के साथ मिलकर भामाशाहों के सहयोग से वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को सिरोही रेंज के वन क्षेत्र देवी भागली व राजल डाबेला में नियमित पानी के टैंकर का शुभारंभ जयेश जैन, संयोजक आदि जिन धर्म युवक ग्रुप वाल्केश्वर मुंबई एवं एल्लिन यूएसए फाउंडर एनीमल्स हेल्प इंडिया के आर्थिक सहयोग से किया। यहां नियमित पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह सुविधा बारिश आने तक रहेगी। इस मौके पीएफए के सचिव अमित दियोल, सदस्य शांतिलाल माली, वन विभाग के वनरक्षक रुघाराम चौधरी के साथ वनकर्मी मौजूद थे।