पेंशनर्स समाज के प्रयासों से साढ़े सात साल बाद विधवा को मिली पेंशन
सिरोही | राजस्थान पेंशनर समाज के अथक प्रयासों से साढ़े सात साल बाद विधवा की पेंशन स्वीकृत हो सकी है। समाज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मोहम्मद हफीज शेख के अनुसार जनापुर निवासी जन्नत बानो प|ी स्व बाबू खां की सार्वजनिक निर्माण विभाग से पेंशन काफी मशक्कत के बाद पेंशनर कल्याण विभाग जोधपुर के संयुक्त निदेशक कार्यालय जोधपुर से 9 हजार रुपए स्वीकृत हुई है। इसी प्रकार संयुक्त निदेशक जोधपुर के कार्यालय से अभी भी 5 विधवा पुत्रियों के प्रकरण पेंडिंग है।