आठ वर्षीय बालक से की ज्यादती, आरोपी रिमांड पर
अनादरा थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालक से ज्यादती करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे गुरुवार तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया। थाना अधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया कि आबूरोड अस्पताल में इलाज के दौरान बालक ने पुलिस को बताया कि क्यारिया निवासी दिनेश कोली उसे बरसाती नाले में ले गया तथा वहां उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे 19 अप्रैल तक के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया।