सिरोही | राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग में लेक्चरर वनस्पति शास्त्र अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर वनस्पति शास्त्र के 74 पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 23 अप्रैल से 17 मई तक होंगे।