पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विज्ञान लैब में उपकरण खरीदने के लिए 14 स्कूलों को मिलेगी राशि

विज्ञान लैब में उपकरण खरीदने के लिए 14 स्कूलों को मिलेगी राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 14 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए

सिरोही (ग्रामीण) | राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सरकारी स्कूलों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल में ही विज्ञान और गणित के आविष्कार करें। इसके लिए जिले के सरकारी स्कूलों में विज्ञान लैब को अपग्रेड किया जाएगा। स्कूल में स्थापित लैब में प्रयोगशाला उपकरण खरीदने के लिए जिले के 14 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों को उपकरण खरीदने के लिए प्रत्येक स्कूल को एक-एक लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। लैब में उपकरण की खरीददारी विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति करेंगी। स्कूल में उपकरण आने के बाद बच्चे विज्ञान एवं गणित विषय में नई तकनीक के साथ ज्ञान बढ़ाएंगे।

इन स्कूलों को मिली राशि

आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घरट, दोयतरा, सनपुर, मकावल, चंद्रावती, मोरस, ऊड, झाड़ोलीवीर, देलदर, दानवाव, गणका, मुदरला, पंचदेवल और वासड़ा स्कूल को एक-एक लाख रुपए की राशि दी गई है।

स्कूल स्तर पर करनी पड़ेगी समिति गठित : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पीएबी 2015-16 से पीएबी 2016-17 तक नए स्वीकृत कार्यों के तहत समेकित विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए प्रयोगशाला उपकरण खरीदने के लिए जारी दिशा-निर्देशानुसार क्रय प्रक्रिया करनी होगी। क्रय प्रक्रिया विद्यालय स्तर पर समिति गठित करनी होगी। इसमें प्रधानाचार्य, विज्ञान विषय पढ़ाने वाला शिक्षक, गणित पढ़ाने वाला शिक्षक, कार्यालय कार्मिक (लेखा) एवं प्रधानाचार्य की ओर से मनोनीत व्याख्याता या शिक्षक को समिति में शामिल करना होगा। विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति की ओर से सामग्री गुणवत्ता व निर्धारित मापदंडों के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित कर इस प्रक्रिया का अनुमोदन करना होगा।

जिले में स्वीकृत प्रयोगशाला कक्ष वाले 14 सरकारी स्कूलों में प्रयोगशाला उपकरण क्रय के लिए प्रत्येक स्कूल को एक-एक लाख रुपए प्रति विद्यालय को स्वीकृति प्रदान की है। -अशोक व्यास, एडीपीसी रमसा सिरोही

खबरें और भी हैं...