पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिखमीदास महाराज मंदिर प्रतिष्ठा की तैयारियों का लिया जायजा

लिखमीदास महाराज मंदिर प्रतिष्ठा की तैयारियों का लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. महोत्सव को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते संस्थान के सदस्य।

सिरोही | शहर के माली समाज छात्रावास में नवनिर्मित संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर माली समाज संस्थान के पदाधिकारियों ने जायजा लिया। 23 अप्रेल को सुबह 7 बजे से कलश यात्रा व गणपति पूजन के साथ महोत्सव की शुरूआत होगी। साधु संतों के सानिध्य में कलशयात्रा शहर में भ्रमण के बाद माली समाज छात्रावास पहुंचेगी। महोत्सव में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत करेंगे। तैयारियों का जायजा संस्था के अध्यक्ष प्रतापराम राठौड़, उपाध्यक्ष नैनाराम माली, मंत्री वागाराम माली, कोषाध्यक्ष प्रभुराम, प्रकाश राठौड़, छोगाराम सुंदेशा, कोलाबा छगनलाल माली, तुलसीराम माली, मोतीलाल माली, नरसाराम गहलोत, अमृतलाल गहलोत, मांगीलाल माली, राजू माली, यतिन्द, दिनेश माली, प्रवीण माली, शांतिलाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...