शंकरलाल बने भीमसेना कालंद्री के अध्यक्ष
सिरोही | कालंद्री में भीमसेना कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शंकरलाल परमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह दिनेश बरार को उपाध्यक्ष, श्रवण परमार कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार महासचिव, संजय चौहान संगठन मंत्री, रमेश कुमार प्रचार मंत्री, सोहन परमार प्रवक्ता, गैराराम गोयल आईटी सेल का जिम्मा, प्रशांत चौहान सचिव, छगनलाल, रमेशकुमार, हकमाराम, नगाराम, भैकाराम, चौथाराम, गोपाल व्यवस्थापक, छगन परमार, अशोक परमार, महेन्द्र परमार, सुरेश परमार, अर्जुन डांगी, रमेश बुनकर, गर्वित बामनिया, निर्मल बामनिया, हकमाराम, जयंतीलाल, कपूराराम, छगनलाल, कुइयाराम परमार, दिनेश परमार, जयंतीलाल डांगी को सदस्य मनोनीत किया गया। इससे पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वाहन रैली निकाली और शाम को 127 कैंडल जलाकर प्रकाशोत्सव मनाया।