पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केक काटकर व गुब्बारे उड़ाकर मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन

केक काटकर व गुब्बारे उड़ाकर मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रशासन एवं डॉ. अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के अंबेडकर सर्किल पर शनिवार रात को बाबा साहेब अंबेडकर का जन्मदिन एक शाम भीम के नाम कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इस मौके 127 गुब्बारे उड़ाकर एकता का संदेश दिया तथा केक काटकर बाबा साहेब के जन्मदिन की बधाई दी गई।

इस मौके जमकर आतिशबाजी भी की गर्ई, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संदेश नायक, एसपी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय संत भजनाराम, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, तहसीलदार अनूप सिंह, अंबेडकर समिति के रामलाल परिहार, कमल चितारा, जोराराम मेघवाल, तगाराम मेघवाल, सेवानिवृत्त अधिकारी एमएल मारू, गोपाल दाना, वेलाराम मेघवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सिरोही. डॉ. अंबेडकर की जयंती पर गुब्बारे उड़ाकर एकता का संदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं...